Loading

नीरज चोपड़ा 90 मीटर क्लब में शामिल | Doha Diamond League 2025

नीरज चोपड़ा ने Doha Diamond League 2025 में रचा इतिहास – 90 मीटर पार भाला फेंककर रचा इतिहास !

भारत के Golden Boy Neeraj Chopra ने एक बार फिर से अपने जादुई प्रदर्शन से दुनिया को चौंका दिया। दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League 2025) में उन्होंने अपने करियर की अब तक की सबसे लंबी 90.23 मीटर की भाला फेंक (javelin throw) कर एक नया मुकाम हासिल कर लिया। यह थ्रो भारत के लिए सिर्फ एक आंकड़ा नहीं था, बल्कि गौरव की मिसाल बन गया।

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर क्लब में एंट्री मारी , लेकिन गोल्ड से चूक गए

नीरज चोपड़ा का नाम अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में जुड़ गया है जिन्होंने 90 मीटर की दूरी पार की है। हालांकि इस शानदार थ्रो के बावजूद वे उपविजेता बनकर रह गए । जर्मनी के Julian Weber ने आखिरी राउंड में 91.06 मीटर की थ्रो करके पहला स्थान हासिल कर विजय प्राप्त कर लिया।

यह उनके लिए हार नहीं, बल्कि एक इशारा है कि मुकाबला अब और दिलचस्प होने वाला है। नीरज चोपड़ा ने खुद कहा, “मैं इससे भी बेहतर कर सकता हूं।”

भारत में Doha Diamond League 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

दोहा डायमंड लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में वांडा डायमंड लीग के आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब पेजों पर उपलब्ध कराई गयी थी। नीरज चोपड़ा का इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:13 बजे शुरू हुआ। नीरज का थ्रो जैसे ही 90 पार हुआ, सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा।

भारतीय एथलेटिक्स को मिली नई उड़ान

Doha Diamond League 2025 में नीरज के अलावा भारत के किशोर जेना भी शामिल हो चुके है, जिन्होंने 78.60 मीटर की थ्रो के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। यह दिखाता है कि भारत की जेवलिन थ्रो लाइन-अप अब केवल नीरज तक सीमित नहीं रह गई है।

अब आगे की क्या है रणनीति

नीरज चोपड़ा की यह परफॉर्मेंस एक नार्मल सा ट्रेलर है जबकि असली कहानी तो पेरिस ओलंपिक 2028 और आने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखेगी। उन्होंने साबित किया है कि भारत अब सिर्फ भाग लेने वाला देश नहीं, बल्कि जीतने वाला देश बन चूका है।

Conclusion:

Neeraj Chopra ने Doha Diamond League 2025 में अपने जुनून, मेहनत और समर्पण से यह दिखा दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे बेहतरीन javelin thrower में से एक हैं। उनका 90.23 मीटर का थ्रो इतिहास में दर्ज हो चुका है — और यह बस अभी शुरुआत है।

svg

What do you think?

Show comments / Leave a comment

Leave a reply

svg
Quick Navigation
  • 01

    नीरज चोपड़ा 90 मीटर क्लब में शामिल | Doha Diamond League 2025